फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl misdeed in Noida s Sector 24 hotel

होटल की वो काली शाम: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया बेहोश, फिर सहेली के बॉयफ्रेंड के दोस्त ने की दरिंदगी

Sun, 11 Jun 2023 08:34 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 11 Jun 2023 08:34 PM IST
सार

युवती के मुताबिक, कोल्डड्रिंक में ही नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रात करीब तीन बजे उसे होश आया।

विज्ञापन
Girl misdeed in Noida s Sector 24 hotel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के ओयो होटल में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह घिनौना काम कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद युवती के साथ बेहोशी की हालत में किया गया। युवती को घुमाने की बात कहकर उसकी दोस्त अपने बॉयफ्रेंड एवं उसके दोस्त के साथ निकले थे, लेकिन बीच में ही प्लॉन बदलकर पीड़िता को ओयो होटल में लेकर पहुंच गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

नोएडा से सटे दिल्ली के अशोक नगर में रहने वाली युवती एक कंपनी में नौकरी करती है। रविवार को युवती थाना सेक्टर-24 पहुंची। जहां पर उसने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि शनिवार को उसकी एक दोस्त अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त के साथ घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। आरोप है कि तीनों ने बीच में ही प्लान बदल दिया और उसे सेक्टर-11 स्थित एक ओयो होटल में लेकर पहुंच गए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर पहले सभी एक ही कमरे में रुके। यहां पर कोल्डड्रिंक पी। इसी बीच किसी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में ही नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। जिसके बाद उसे दूसरे कमरे में ले जाया गया। जहां पर उसकी दोस्त के बॉयफ्रेंड के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रात करीब तीन बजे उसे होश आया, तो उसे महसूस हुआ कि उसके साथ गलत काम हुआ। इसके बाद युवती रात में ही अपने अशोक नगर स्थित घर पर चली गई। 

विज्ञापन

सुबह उसने अपने बॉयफ्रेंड को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ सेक्टर-24 थाना पहुंची। वहां पर उसने मामले की आपबीती महिला डेस्क पर मौजूद पुलिस कर्मियों को बताई। साथ ही मामले की लिखित शिकायत दी। 

पीआरओ सेल से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने दोस्तों के साथ रविवार को सेक्टर-11 स्थित ओयो होटल में पार्टी करने गई थी। जहां पर इनके द्वारा शराब का सेवन किया गया। रात्रि के समय पीड़िता को दोस्त ने अपनी सोने की चेन दे दी थी। सुबह दोस्त ने अपनी चेन वापस मांगी, तो उसे नहीं दी गई। दोनों के बीच आपस में झगड़ा हो गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed