फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl left house When her mother scolded her for using phone in delhi

Delhi: मां ने फोन चलाने पर डांटा तो 15 साल की किशोरी ने छोड़ दिया घर, कई दिन बाद अहमदाबाद में मिली

Sun, 23 Feb 2025 05:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 23 Feb 2025 05:28 PM IST
सार

दिल्ली में मां की डांट से नाराज होकर एक किशोरी ने अपना घर छोड़ दिया। कई दिनों की मशक्कत के बाद क्राइम ब्रांच उसे अहमदाबाद से सकुशल बरामद किया है। किशोरी को जेजे बोर्ड में पेश कर उसे शेल्टर होम भेज दिया गया।

विज्ञापन
girl left house When her mother scolded her for using phone in delhi
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल चलाने पर मां ने किशोरी को डांटा। इसके बाद किशोरी ने अपने परिवार को छोड़ दिया। किशोरी अपनी रिश्ते की मौसी के घर पहुंची। मौसी ने भी उसे छिपाकर रखा। कई दिनों की मशक्कत के बाद अपराध शाखा ने 15 साल की किशोरी को गुजरात के अहमदाबाद से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उसे दिल्ली लाया गया।

विज्ञापन


यहां जेजे बोर्ड में पेश कर उसे शेल्टर होम भेज दिया गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे परिवार के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस मामले में बाकी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच के बाद उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जा सकता है। अपराध शाखा की टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि अमर कालोनी निवासी एक परिवार ने छह फरवरी को अपनी 15 साल की बेटी के गायब होने की खबर दी थी। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने भी पड़ताल शुरू की। इंस्पेक्टर विरेंद्र कुमार व अन्यों की टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी अपनी मां का मोबाइल अपने साथ ले गई है। पुलिस ने सीसीडीआर दिखवाया। इसके अलावा 20 मोबाइल नंबर की पड़ताल हुई। इसके बाद किशोरी की लोकेशन अहमदाबाद गुजरात की मिली। एक टीम को फौरन वहां रवाना कर दिया गया। टीम ने आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी को ढूंढ निकाला।


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी को परिजनों ने गोदा लिया था। आठवीं कक्षा के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। अभी वह मां का मोबाइल चलाती थी। इस बात पर मां ने डांटा। दूसरी ओर मां की चचेरे बहन से धोखे से किशोरी को बुला लिया। पुलिस पीड़िता की चचेरी बहन से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed