दोस्ती में दगा खाई किशोरी की आपबीती: दोस्त ले गया होटल, नशीला पेय देकर साथी संग की दरिंदगी, होश आने पर...
आरोपी ने दरिंदगी के बाद उसका वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में एक होटल संचालक ने अपने साथी के साथ मिलकर 16 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी बीते साल 27 अक्तूबर को उसे बहलाकर होटल में ले गया था, जहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एसीपी कोतवाली सुजीत कुमार राय ने बताया कि विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी निजी कंपनी में काम करती है और ई-रिक्शा से ड्यूटी पर आती-जाती थी। इस दौरान उसकी बातचीत ई-रिक्शा चालक से होने लगी। इसके बाद उसने विजयनगर निवासी शिवा पार्चा से मुलाकात कराई। शिवा पार्चा ने किशोरी से दोस्ती कर ली। आरोप है कि बीते साल 27 अक्तूबर को शिवा पार्चा किशोरी को अपने दोस्त अमान के बजरिया स्थित डायमंड होटल में ले गया।
यहां किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और शिवा पार्चा व अमान ने उसके साथ गैंगरेप किया। दोनों ने उसकी वीडियो बना ली। होश में आने पर शिवा पार्चा ने उसे किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि शिवा पार्चा उसकी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था और कई बार उसे होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। धमकियों से डरी पीड़िता ने परिजनों से इस घटना को छुपाए रखा। परेशान होकर बुधवार को परिजनों को पूरी घटना बताई।
इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर घंटाघर कोतवाली पहुंचे और गैंगरेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी कोतवाली का कहना है कि साक्ष्यों और बयानों के आधार पर होटल मालिक अमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवा पार्चा फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। उनका कहना है कि पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए हैं।