फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl dies after slipping while drying clothes on rope in balcony

Delhi: कपड़े सुखाने के दौरान फिसलकर छत से गिरी लड़की, हुई मौत; परिजनों में कोहराम

Thu, 22 Aug 2024 10:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 22 Aug 2024 10:08 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after slipping while drying clothes on rope in balcony
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
थाना सागरपुर क्षेत्र में बुधवार को मकान की बालकनी में रस्सी पर कपड़े सुखाने गई एक लड़की पैर फिसलने से नीचे गिर गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम 7:12 बजे सी-100, डाबरी एक्सटेंशन, सागरपुर की छत से एक लड़की के गिरने के संबंध में एक पीसीआर कॉल पीएस सागरपुर थाने में प्राप्त हुई। तुरंत लड़की सानिया पुत्री जीशान उम्र 17 वर्ष को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसने दम तोड़ दिया और डीडीयू अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार के बयानों के अनुसार, वह बालकनी की रस्सी पर  कपड़े सुखाने के लिए जा रही थी, जहां वह फिसल गई, गिर गई और घायल हो गई। 
विज्ञापन


वह अपने माता-पिता और एक भाई अरमान उम्र 15 साल और एक बहन जन्नत उम्र 4 साल के साथ रहती थी। परिवार मूल रूप से सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है। लड़की का रजत मस्तिस्क एवं मनोरोग केंद्र, पानीपत से मानसिक इलाज भी चल रहा था। क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सभी साक्ष्य जुटाए। आज पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई चल रही है। फिलहाल किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed