फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl calls facebook friend at home beats him make his obscene video and honey trap him for 10 lakh

खूबसूरत लड़की ने घर बुलाकर लगाया गले, फिर हुआ कुछ ऐसा जो शख्स को पड़ा महंगा

Mon, 12 Nov 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 12 Nov 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
girl calls facebook friend at home beats him make his obscene video and honey trap him for 10 lakh
प्रतीकात्मक तस्वीर

फरीदाबाद में सोशल साइट्स पर दोस्त बनी युवती ने दिवाली पर मस्ती करने के लिए युवक को बुला लिया और बंधक बना लिया। दोस्त के साथ मिलकर पिटाई की और दस हजार रुपये भी छीन लिए। युवक के कुछ अवांछित फोटो खींच लिए और दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देते हुए दस लाख रुपये की मांग की।

विज्ञापन


दस हजार रुपये गंवाने के बाद पीड़ित ने थाने पहुंच कर पुलिस को आपबीती सुनाई। मामले की जांच सीआईए सेक्टर-30 को सौंपी गई है। पलवल निवासी महावीर की सोशल साइट पर एक युवती से दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन


खुद को डबुआ कॉलोनी निवासी बताने वाली युवती ने महावीर को फोन कर दिवाली पर मस्ती करने के लिए अपने घर बुलाया था। दिवाली के दिन महावीर सुबह 11 बजे युवती के घर पहुंच गया। आरोप है कि युवती और उसके साथी शैलेंद्र ने महावीर को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने रॉड और लाठी डंडों से उसकी पिटाई की और जबरन कपड़े उतरवा लिए। कपड़ों में रखे दस हजार रुपये भी छीन लिए। निर्वस्त्र करने के बाद दोनों ने महावीर की कुछ अवांछित फोटो खींचीं।

इसके बाद युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज करा आजीवन कारावास की धमकी देते हुए बचने के लिए दस लाख रुपये की मांग कर डाली। दस लाख रुपये देने का वादा कर युवती और उसके दोस्त से बचकर छूटे महावीर डबुआ थाने पहुंचे और आपबीती सुनाई।

पुलिस ने उनकी शिकायत पर युवती और उसके साथी शैलेंद्र के खिलाफ बंधक बनाने, लूटने और केस में फंसाने की धमकी दे रंगदारी वसूलने की धाराओं में केस दर्ज किया। मामले की जांच सीआईए सेक्टर 30 टीम को सौंपी गई है, सीआईए इंचार्ज ने बताया कि आरोपी युवती और उसके साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed