{"_id":"558ad118a383f9bf4e9a0e8c5143d460","slug":"girl-burn-with-hot-oil","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म तेल गिरने से झुलस गई मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्म तेल गिरने से झुलस गई मासूम
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 08 Jun 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद की प्रेस कॉलोनी में गर्म तेल गिरने से 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची का बीके अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, प्रेस कालोनी में 12 वर्षीय मेघा रानी अपने माता-पिता के साथ रहती है। शनिवार सुबह उसकी मां ने कड़ाही में तेल गर्म करके नीचे रख दिया और मेघा से चकला-बेलन उठाने को कहा।
इस दौरान मेघा के हाथ से चकला गर्म तेल की कड़ाही में गिर गया, जिससे तेल उछलकर मेघा के चेहरे, सीने, हाथ व पैर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
कबाड़ की दुकानों में लगी आग
वहीं फरीदाबाद के डीएलएफ क्षेत्र के प्लॉट नंबर-23 पर स्थित कबाड़ की दुकानों में शनिवार दोपहर को आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3:30 पर डीएलएफ क्षेत्र में प्लॉट नंबर-23 के पास स्थित कबाड़ की दुकानों में आग की सूचना मिली।
दमकल विभाग के अनुसार, आग कबाड़ में लगी थी, जिससे आसपास के क्षेत्र में मौजूद कबाड़ व 2-3 दुकानें व झुग्गियां चपेट में आ गईं। दमकल की गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।