फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl arrested to theft in her own house with boyfriend and brother in delhi

मॉडल बनने की चाहत में ब्वॉयफ्रेंड और भाई के साथ चोरी करती थी छात्रा, ऐसे पहुंची जेल

Wed, 26 Apr 2017 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Apr 2017 07:54 AM IST
विज्ञापन
 girl arrested to theft in her own house with boyfriend and brother in delhi
पुलिस ने छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में 12वीं कक्षा की छात्रा को मॉडल बनने का भूत इस कदर सवार हुआ कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड व भाई के दोस्त के साथ मिलकर घर में ही चोरी कर ली। छात्रा ने अपने घर से 3.25 लाख रुपये कैश व 15 तोले सोने के जेवरात उड़ा लिये। पुलिस ने चोरी की वारदात से पर्दा उठाकर छात्रा व दोनों युवकों को दबोच लिया। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान विकास (19), अक्षय (20) और सपना (19) (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 3.08 लाख रुपये और उड़ाए गए सारे जेवरात बरामद कर लिये हैं। पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया जहां से तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  
विज्ञापन

    
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि 16 अप्रैल को हर्ष विहार निवासी डॉ. साहेब सिंह ने अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। वह हर्ष विहार में ही क्लीनिक चलाते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी सुशील त्यागी, एसएचओ संजीव कुमार, हवलदार राकेश कुमार व नसीम समेत अन्यों ने मामले की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घर में किसी बाहरी शख्स ने चोरी नहीं की थी। घर का ही कोई सदस्य वारदात में शामिल रहा है। 

पुलिस ने साहेब के पूरे परिवार से पूछताछ की। 19 साल की बेटी से जब पूछताछ की तो पुलिस को उस पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल लिया। उसने बताया कि 16 अप्रैल की रात को उसने पहले अपनी मां को नींद की गोली चुपचाप दे दी।      

मां को नींद की गोली देकर करती थी चोरी

 girl arrested to theft in her own house with boyfriend and brother in delhi
12वीं में पढ़ती है छात्रा।

मां के सो जाने के बाद देर रात करीब 3.00 बजे उसने पेचकस की मदद से अलमारी का लॉकर तोड़कर कैश व जेवरात उड़ा लिये। योजना के तहत घर के नीचे खड़े विकास व अक्षय को उसने रुपयों व जेवरात से भरा बैग दे दिया। बाद में वह वापस घर आकर सो गई। इधर सुबह चोरी का पता चलने पर पिता ने पीसीआर कॉल कर सूचना दी। 

पीड़िता ने बताया सुबह उसने कुछ रुपये लड़कों लेकर बाकी मॉल दूसरे दोस्त को झूठ बोलकर छुपा दिया। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।  

मॉडल बनने के लिए चाहिए थे छह लाख रुपये

 girl arrested to theft in her own house with boyfriend and brother in delhi
भाई से भी करवाती थी चोरी।
पुलिस की पूछताछ में सपना ने बताया कि उसकी एक अन्य सहेली ने उसे मॉडल बनने के बारे में बताया था। तभी से सपना को मॉडल बनने का भूत सवार था। इंटरनेट पर जांच के दौरान एक वेबसाइट पर छह लाख रुपये में मॉडल बनाने की जानकारी दी हुई थी। 

पीड़िता ने इसके लिए अपने घर पर भी बात की, लेकिन उसके परिजनों ने सपना को डांटकर पढ़ाई पर ध्यान देने की बात की। पीड़िता ने अपने घर में चोरी की योजना बनाई। इसके लिए उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड अक्षय को चोरी के बारे में बताया। बाद में भाई के दोस्त विकास से भी चोरी में मदद मांगी गई। वह इसके लिए तैयार हो गया।      
 

कौन हैं पकड़े गए तीनों आरोपी?

 girl arrested to theft in her own house with boyfriend and brother in delhi
delhi crime
सपना के भाई का दोस्त विकास गाजियाबाद स्थित कॉलेज से एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र है। वहीं सपना व अक्षय एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों यमुना विहार में भी कोचिंग एक साथ करते थे। सपना व अक्षय के बीच दोस्ती थी।

वहीं विकास का भाई से दोस्ती की वजह से उसके घर आना-जाना था। सपना को लगता था कि वह अकेली अक्षय के साथ मिलकर वारदात को अंजाम नहीं दे सकती। इसलिए उसने विकास को अपने साथ मिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed