{"_id":"639935139e0fae090068aae0","slug":"girl-along-with-her-friends-looted-the-car-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुटेरी हसीना: सुनसान जगह खड़ी थी अकेली लड़की, कार चालक ने दी लिफ्ट और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरी हसीना: सुनसान जगह खड़ी थी अकेली लड़की, कार चालक ने दी लिफ्ट और फिर...
Wed, 14 Dec 2022 07:59 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 14 Dec 2022 07:59 AM IST
सार
राजधानी दिल्ली में युवती ने साथियों के साथ मिलकर कार लूट ली। युवती ने सुनसान जगह से लिफ्ट ली थी। फिर वारदात को अंजाम देकर तीनों फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कापसहेड़ा इलाके में सुनसान जगह पर लिफ्ट लेकर एक युवती ने साथियों के साथ एक शख्स से डिजायर कार लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक की पिटाई कर दी। युवती ने पहले कार चालक से लिफ्ट ली और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।
सुरेश कुमार सपरिवार नजफगढ़ में रहता है। वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार को किराए पर चलाता है। शिकायत में सुरेश ने बताया कि वह 9 दिसंबर तड़के तीन बजे वह गुरुग्राम से कार लेकर घर की ओर जा रहा था। बिजवासन फ्लाईओवर के पास सुनसान जगह पर उसने एक युवती को खड़ी देखा। युवती ने उसे रुकने का इशारा किया।
कार रोकने पर युवती ने उसे कुछ दूर के लिए लिफ्ट देने के लिए कहा। पीड़ित ने युवती को कार में बिठा लिया। कुछ दूरी जाने के बाद बातचीत के दौरान युवती ने सुरेश को दोबारा वहीं छोड़ने के लिए कहा, जहां से वह कार में सवार हुई थी। फ्लाईओवर से उतरने के बाद पीड़ित कार को यूटर्न कर वापस वहीं ले गया।
विज्ञापन
वह युवती को उतार ही रहा था। इसी दौरान दो युवक वहां आ गए और एक ने सुरेश की कमर पर चाकू लगा दिया और कार को लेकर चलने के लिए कहा। फ्लाईओवर से नीचे कार उतारने के बाद पीड़ित कार से नीचे उतर गया और पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी देने लगा।

इसी दौरान बदमाश नीचे उतरे और सुरेश की जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद बदमाश उससे पर्स, नकदी, मोबाइल फोन और दस्तावेज लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश उसकी कार लेकर छावला की ओर भाग गए।