{"_id":"b8c381230969e4b94c17de69005ef4c2","slug":"girl-abducted-and-raped-by-rickshaw-puller-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा चालक ने बंधक बनाकर किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्शा चालक ने बंधक बनाकर किशोरी से किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 22 Jan 2016 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। मौसी के घर जाने निकली किशोरी को रिक्शा चालक धमका कर अपने घर ले गया। पत्नी बच्चों के जाने के बाद उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
किसी तरह चुंगल से आजाद होकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सेक्टर-11 चौकी क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक 19 जनवरी को वह अपनी मौसी के यहां जाने के लिए घर से पैदल निकली थी। रास्ते में उत्तम नाम का रिक्शा चालक मिला।
विज्ञापन
उसने रिक्शे में बैठाकर मौसी के यहां छोड़ आने को कहा। किशोरी रिक्शे पर बैठ गई तो वह दूसरी तरफ जाने लगा। किशोरी का आरोप है कि उसने दूसरी ओर ले जाने का विरोध किया तो उत्तम ने चुपचाप बैठे रहने की धमकी दी।
विज्ञापन
उसने किशोरी के पिता को जान से मारने की धमकी दी। वह किशोरी को अपने घर ले गया। घर पर उत्तम की पत्नी और दो बच्चे थे। खाना खाने के बाद वह बच्चों के साथ सो गई।
20 जनवरी को जब उत्तम की पत्नी काम पर और बच्चे खेलने चले गए तो उसने घर पर अकेली बची किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से बाहर निकल कर पीड़िता घर पहुंची।
एसएचओ महिला थाना आशारानी ने बताया कि आरोपी रिक्शाचालक उत्तम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।