{"_id":"5e4da63a8ebc3ef26c09a658","slug":"gifts-worth-rupess-fifty-lakh-stolen-from-five-star-hotel-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सितारा होटल से दूल्हा-दूल्हन को मिले 50 लाख के उपहार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सितारा होटल से दूल्हा-दूल्हन को मिले 50 लाख के उपहार चोरी
Thu, 20 Feb 2020 02:49 AM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
आनंद विहार स्थित पांच सितारा एक होटल में आयोजित शादी समारोह से दूल्हा-दुल्हन का बैग चोरी हो गया। बैग में 50 लाख के जेवरात, कैश व कीमती उपहार थे। देर रात जब परिवार को बैग नहीं मिला, तो होश उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की, तो पता चला कि एक नाबालिग मेहमान बनकर शादी समारोह में शामिल हुआ था। वह बैग ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-121 निवासी शैलेंद्र गोयल ने 17 फरवरी को आनंद विहार थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शैलेंद्र ने बताया कि 14 फरवरी को उसके भांजे तुषार राजवंशी की शादी थी। शादी समारोह आनंद विहार के पांच सितारा एक होटल में था। गहनों और रुपयों वाला बैग मिठाइयों की टोकरी के बीच में रखा हुआ था, लेकिन देर रात बैग वहां से गायब था। इससे शैलेंद्र के होश उड़ गए।
विज्ञापन
मामले की सूचना होटल प्रबंधन को दी गई। बाद में पुलिस को सूचित किया। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि मेहमान बनकर एक नाबालिग शादी में आया था। वह बैग ले जाता दिखा। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी गैंग ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन