{"_id":"6a53e65ac731d59fa20c1914","slug":"gift-of-development-projects-union-minister-of-state-krishan-pal-gurjar-inaugurates-and-lays-foundation-stones-in-khambi-and-pingod-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-125935-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 6.43 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने खांबी व पिंगोड़ में किए उद्घाटन-शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 6.43 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने खांबी व पिंगोड़ में किए उद्घाटन-शिलान्यास
विज्ञापन
खांबी के लिए सांसद निधि से 20 लाख और पिंगोड़ के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा, ग्रामीणों की अधिकांश मांगों को पूरा करने का किया वादा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को होडल विधानसभा क्षेत्र के गांव खांबी और पिंगोड़ में करीब 6 करोड़ 43 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने खांबी में करीब 3 करोड़ 80 लाख रुपये तथा पिंगोड़ में 2 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने खांबी के लिए सांसद निधि से 20 लाख रुपये तथा पिंगोड़ के लिए 10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। गांव खांबी में सामुदायिक भवन, विभिन्न समाजों की चौपाल, शहीद स्मारक, श्मशान घाट विकास, फिरनी मार्ग, खेत-खलिहान रास्ते, संत रविदास आश्रम, गौशाला, परशुराम पार्क सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। वहीं पिंगोड़ में एचआरडीएफ योजना के तहत सामुदायिक भवन, गांव की फिरनी, रविदास भवन, विभिन्न समाजों की चौपालों तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की आधारशिला रखी गई।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रत्येक गांव का समग्र विकास ही क्षेत्र और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। केंद्र और प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के गांव-गांव तक सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और आधारभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिली है। कृष्णपाल गुर्जर ने दोनों गांवों की ग्राम पंचायतों द्वारा रखी गई मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए अधिकांश विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कराए जाएंगे। होडल विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल, रेलवे ओवरब्रिज और अन्य आधारभूत परियोजनाओं का तेजी से विकास हुआ है। पिछले डेढ़ वर्ष में दोनों गांवों सहित पूरे क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिनका लाभ सीधे ग्रामीणों को मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्य मंत्री और अन्य अतिथियों का फूलमालाओं एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया तथा विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, जिला परिषद उपाध्यक्ष उमेश गुदराना, ब्लॉक समिति चेयरमैन अजीत सिंह, मार्केट कमेटी हसनपुर के चेयरमैन राजपाल, दोनों गांवों के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।