फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gherao in different departments

कर्मचारी नीतियों को लेकर घेरेंगे विभिन्न विभागों के कर्मचारी

Thu, 04 Aug 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 04 Aug 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
gherao in different departments
demo pic - फोटो : amar ujala

फरीदाबाद की सभी ट्रेड यूनियनों के आवाह्न पर आगामी 9 अगस्त को सीएम सिटी करनाल में महारैली आयोजित होगी। इसमें हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मेकैनिकल वर्कर्स यूनियन के हजारों कर्मचारी भाग लेंगे।

विज्ञापन


यह जानकारी यूनियन के प्रांतीय प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने स्थानीय कैनाल कॉलोनी परिसर में आयोजित कर्मचारियों की गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने राज्य सरकार पर वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले सरकार ने सभी मांगों को लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सत्तासीन होने के बाद पूर्ववर्ती सरकार द्वारा मानी गई मांगों में कटौती कर दी गई।

विज्ञापन

 

सबसे पहले सरकार ने रिटायरमेंट की आयु सीमा 60 से घटा कर 58 वर्ष की। इसके बाद 18 जून 2014 को अनियमित उकर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने के लिए निर्मित नीति पर 5 मई 2015 को रोक लगा दी, जिसके फलस्वरूप कच्चे कर्मचारी पक्के होने से वंचित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरकार ने श्रम कानूनों में 30 मार्च को संशोधन करके मजदूर कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात कर दिया। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, एवं नहर जैसे जनकल्याणकारी विभागों का निजीकरण कर रही है।


 

उन्होंने कहा कि उक्त मांगों को लेकर सीएम सिटी में रैली आयोजित की जा रही है। सरकार का पुरजोर ढंग से विरोध किया जाएगा। गेट मीटिंग को राज्य उप प्रधान दरयाव सिंह, जिला प्रधान श्योराज सिंह भाटी, जिला सचिव रमेशपाल सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान अतर सिंह, बी एंड आर के प्रधान टेकचन्द, चेयरमैन उमरदीन, सिंचाई ब्रांच के कोषाध्यक्ष समय सिंह, हरीश नागपाल ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed