फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Zonal Commissioner, cremated at RTO office

आरटीओ कार्यालय पहुंचे जोनल कमिश्नर, मचा हड़कंप

Tue, 25 Apr 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 25 Apr 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Zonal Commissioner, cremated at RTO office
आरटीअो दफ्तर के बाहर लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। परिवहन विभाग के जोनल कमिश्नर एके पांडे ने सोमवार को आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कमिश्नर अपनी सरकारी गाड़ी कार्यालय के बाहर छोड़कर पैदल ही अंदर पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने पूछताछ काउंटर से लेकर सारथी भवन के सभी काउंटर का निरीक्षण किया। वहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और कर्मचारियों से फार्म भरने के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जोनल कमिश्नर का फोकस कार्यालय से जुड़े काम में पारदर्शिता लाने और आम लोगों को मिल रही सुविधाओं पर रहा।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कमिश्नर उन तमाम काउंटरों पर गए जहां से जनता का सीधा संबंध होता है। अधिकारियों द्वारा की जा रही पब्लिक डीलिंग को भांपने के लिए कमिश्नर कुछ देरी तक एआरटीओ प्रशासन के कक्ष के बाहर खड़े रहे। वहां पर लोगों से भी बातचीत की और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जोनल कमिश्नर के आने की खबर मिलते ही अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारी तुरंत अपने कक्ष से बाहर निकल आए और उनसे मिले। उन्होंने रिकार्ड रूम, सारथी भवन स्थित परमिट काउंटर, डीएल सेक्शन का जायजा लिया। बाद में कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ ग्रामीण बस सेवा की जानकारी ली। इसी बीच उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण बस सेवा का सर्वे हर हाल में शनिवार तक मुहैया करा दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed