{"_id":"64c2cbacea92f6da4d0098e9","slug":"youth-returning-from-birthday-did-stunt-three-arrested-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-1036-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जन्मदिन से लौट रहे युवकों ने किया था स्टंट, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जन्मदिन से लौट रहे युवकों ने किया था स्टंट, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना पुलिस ने बलेनो कार पर खतरनाक स्टंट कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वायरल वीडियो से तीनों युवकों की पहचान की है। उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर सीज कर दी है। एक स्टंटबाज अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
उपनिरीक्षक ने दी शिकायत में बताया कि वायरल वीडियो साहिबाबाद रैपिडेक्स स्टेशन के सामने पुल की है। स्टंटबाजी के दौरान युवकों ने अन्य वाहन चालकों की जान को खतरे में डाला। उन्होंने वीडियो से गाड़ी नंबर की पहचान कर मुकदमा कराया। उसके आधार पर पुलिस ने युवकाें की पहचान प्रियांशु व राहुल आहुजा निवासी वृंदावन गार्डन साहिबाबाद, और शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 निवासी अर्जुन त्यागी के रूप में हुई। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाकर कौशांबी मेट्रो स्टेशन से घर लौट रहे थे। उनके साथ चौथा युवक सत्यम भी था। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि चौथे युवक की तलाश की जा रही है।