{"_id":"65d11453c056836bba03f324","slug":"youth-made-a-reel-while-sitting-in-police-car-accused-arrested-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-106568-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिस की गाड़ी में बैठकर युवक ने बनाई रील, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिस की गाड़ी में बैठकर युवक ने बनाई रील, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।
इंदिरापुरम। कनावनी चौकी क्षेत्र की पीसी-18 में बैठकर युवक का सोशल मीडिया पर रील बनाते वीडियो वायरल हुआ है। इंदिरापुरम पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में आया कि वीडियो 15 फरवरी का है। पीसी पर तैनात पुलिसकर्मी जाम खुलवा रहे थे। तभी युवक ने रील बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दी। टीम ने युवक को गिरफ्तार किया है।
इंदिरापुरम कोतवाली में तैनात दारोगा सुरेश चंद्र मौर्या ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने शिकायत दी कि 15 फरवरी को वह पीसी 18 पर तैनात थे। कनावनी पुलिया पर भारी जाम लगने की सूचना पर वह मुख्य आरक्षी जयनारायण सिंह के साथ मौके पर पहुंचे थे। दोनों पीसी खड़ी करके वाहनों का जाम खुलवाने में जुट गए। कुछ देर बाद जाम खुलवाकर लौटे तो वीडियो सामने आया। इसमें लोनी का रहने वाला मोइन कुरैशी पीसी 18 के साथ दिख रहा था। वीडियो कनावनी पुलिया के पास का था। उनका कहना है कि युवक मोइन कुरैशी ने वीडियो बनाकर लोगों को धोखा देने के उद्देश्य से जानबूझकर वीडियो वायरल कर दिया।
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी मोइन कुरैशी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ पीसी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को ऐसा वीडियो नहीं बनने देने की हिदायत दी है।