{"_id":"677ac8eb930bb28d6107627f","slug":"youth-lost-his-life-in-road-accident-ghaziabad-news-c-30-gbd1006-546868-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क हादसे में युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क हादसे में युवक की गई जान
विज्ञापन
मसूरी। एनएच नौ स्थित बालाजी होटल के सामने पैदल सड़क पार करते हुए बाइक की चपेट में आने से घायल हुए मसूरी भूड़गढ़ी के जावेद की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।
गांव भूड़गढ़ी निवासी वसीम ने बताया कि बीते बुधवार की दोपहर उसका बड़ा भाई जावेद 40 एनएच नौ स्थित बालाजी होटल के सामने पैदल रोड पार कर रहा था तभी गाजियाबाद की ओर से मसूरी की ओर आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उसका भाई गंभीर घायल हो गया। वहां मौजूद राहगीरों ने उसके घायल भाई को पिलखुवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में ली। पुलिस सहायक आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घायल हुए जावेद का रविवार दोपहर पिलखुवा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।