{"_id":"66622e9a2b7f3f4afb0ad704","slug":"youth-jumps-from-railway-bridge-into-ganganahar-divers-engaged-in-search-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1017-392809-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रेलवे पुल से गंगनहर में कूदा युवक, तलाश में लगे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रेलवे पुल से गंगनहर में कूदा युवक, तलाश में लगे गोताखोर
विज्ञापन
मसूरी। गंगनहर में नहाने के लिए रेलवे पुल से कूदा युवक बृहस्पतिवार को गहरे पानी में डूब गया। युवक मुजफ्फरनगर का रहने वाला है वह अपने चाचा और साथियों के साथ आया था। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।
चरथावल मुजफ्फरनगर के हैबतपुर में रहने वाले रोहताश ने बताया कि वह अपने भतीजे हिमांशु 25 और मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर निवासी आरिफ अली, फुरकान, हैदर और जगमोहन के साथ आए थे। सभी वेव सिटी थाना में एक गोदाम में काम करते हैं। भतीजे हिमांशु को ढंग से तैरना नहीं आता था। सभी गंगनहर में किनारे पर नहा रहे थे, लेकिन हिमांशु नजर बचाकर रेलवे पुल पर चला गया। सभी ने उसे कूदने से काफी मना किया, लेकिन वह नहीं माना और कूद गया। सभी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि गंगनहर में युवक के डूबने की सूचना मिली थी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।