फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth help workers continue to help the needy

जरूरतमंदों की मदद जारी रखें भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Youth help workers continue to help the needy
भाजपा युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन में भाग लेते तमाम कार्यकर्ता - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- भाजपा युवा मोर्चा का युवा सम्मेलन आयोजित, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने किया संबोधित माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा का वर्चुअल युवा सम्मेलन आयोजित हुआ। एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के जरिए आयोजित युवा सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार किसान, मजदूर, दलित, शोषित, मध्यमवर्ग के लिए लाभकारी योजनाएं लाई है। इसी के चलते देश फिर से उन्नति और प्रगति की तरफ चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार जनहित में फैसले ले रही है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से जरूरतमंदों की मदद के लिए उठाए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने राशन वितरण के साथ लोगों तक खाना पहुंचाने, सैनिटाइजर व मास्क बांटने के युवा मोर्चा के अभियान को कार्यकर्ताओं से जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष गौरव चोपड़ा ने किया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल सहित तमाम लोगों ने शिरकत की। -----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed