फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth group misdeed minor girl who had gone to fields in Bulandshahr

तमंचे के बल पर दरिंदगी: खेत पर गई किशोरी... दबंगों ने धमका कर किया सामूहिक दुष्कर्म, इसके बाद भी नहीं रुके

Tue, 10 Dec 2024 05:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 10 Dec 2024 05:15 PM IST
सार

पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Youth group misdeed minor girl who had gone to fields in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शर्मनाक वारदात सामने आई है। दबंगों ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

बुलंदशहर के रामघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम को खेत से सब्जी लेने गई 14 वर्षीय किशोरी को गांव के ही तीन युवकों ने पकड़ लिया। साथ ही आरोपियों ने पीड़िता को तमंचे के बल पर एक खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। साथ ही शिकायत करने पर हत्या की धमकी देकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed