{"_id":"6a472c7c1a438b70e80b1d61","slug":"youth-from-another-community-accused-of-misdeed-a-nine-year-old-girl-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: दूसरे समुदाय के युवक पर नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: दूसरे समुदाय के युवक पर नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 03 Jul 2026 08:59 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 03 Jul 2026 08:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय के युवक पर नौ वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी और उसके परिवार के लोग गांव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का एक युवक उनकी नौ वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता कक्षा पांच में पढ़ती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन