फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth dies under suspicious circumstances; murder alleged

Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances; murder alleged
मृतक पीयूष का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
गाजियाबाद। लालकुआं निवासी 22 वर्षीय युवक पीयूष कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर दोस्त उसे गंभीर हालत में अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


बुलंदशहर की कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कतरापुर निवासी संजय कुमार के मुताबिक वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं और परिवार के साथ लालकुआं में रहते हैं। उनका बेटा पीयूष कुमार कार चालक था। बृहस्पतिवार शाम वह घर से छपरौला की पंचकूला कॉलोनी में रहने वाले दोस्त के घर गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर उनके छोटे बेटे उदय ने फोन कर पिता को बताया कि वह पीयूष को बुलाने उसके दोस्त के घर गया था, लेकिन वह जाग नहीं रहा था। उसकी नाक से खून बह रहा था। शोर मचाने पर उसके दोस्त मौके पर पहुंचे और बेहोशी की हालत में उसे आनंद अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए पीयूष को नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि यशोदा अस्पताल पहुंचते ही पीयूष के दोस्त मौके से भाग गए।
सूचना पर अस्पताल पहुंचे पिता संजय को वहां कोई नहीं मिला। पीड़ित पिता ने दोस्तों पर हत्या की आशंका जताते हुए शव का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वीडियोग्राफी के बीच हुआ पोस्टमार्टम
हत्या की आशंका जताए जाने पर तीन चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के बीच पीयूष के शव का पोस्टमार्टम किया। कुछ सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


बादलपुर पुलिस करेगी जांच
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि घटनास्थल गौतमबुद्धनगर के बादलपुर थाना क्षेत्र का है। इसलिए स्थानीय पुलिस ने संबंधित थाने को जानकारी दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले की जांच बादलपुर पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed