फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth commits suicide by hanging himself from the house railing.

Ghaziabad News: मकान की रेलिंग से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging himself from the house railing.

विज्ञापन
मुरादनगर। मुरादपुर पुर्सी में एक युवक ने मकान की रेलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह युवक का शव रेलिंग से लटका मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि मुरादपुर पुर्सी गांव निवासी प्रमोद त्यागी अपने दो बेटों हर्षवर्धन (26) और सोनू के साथ रहते हैं, उनकी पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। परिजनों के अनुसार हर्षवर्धन शराब पीने का आदी था। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने मकान की रेलिंग से हर्षवर्धन का शव लटका देखा। शोर सुनकर प्रमोद त्यागी बाहर आए तो बेटे का शव देखकर वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था। एसीपी ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में युवक के शराब पीने का आदी होने के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed