फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth came under stress after conversion

Ghaziabad News: धर्मांतरण के बाद तनाव में आया युवक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Youth came under stress after conversion
मुरादनगर। एक युवक का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि धर्मांतरण के बाद से युवक तनाव में आ गया है। नोएडा के निजी अस्पताल में युवक को भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों से परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। भिक्कनपुर गांव निवासी बबीता आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। पति चंद्रभान मेरठ यूपी रोडवेज में मेंटिनेंस विभाग में है। बबीता ने बताया कि परिवार में बेटा हितेश (24) है जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। बबीता का आरोप है कि गांव निवासी विशेष समुदाय के युवक के साथ बेटे हितेश की उठ बैठ थी। आरोप है कि दबाव व दहशत में लाकर ब्रेनवॉश कर विशेष समुदाय के युवक ने हितेश का धर्म परिवर्तन करा दिया। उसे एक मस्जिद में ले जाकर नमाज पढ़ने की प्रक्रिया सिखाई और धर्म कबूल कराया। इतना ही नहीं प्रतिबंधित मांस भी खिलाया गया। आरोप है कि हितेश जब से विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल से गया है, तब से घर में रखी मूर्तियां तोड़ देता है और बहकी-बहकी बात करता है। इतना ही आरोपी ने पीड़ित के 2.50 लाख रुपये भी हड़प लिए। मामले को लेकर गांव के लोग भी आरोपी युवक से बात कर चुके हैं। गांव के दबाव के चलते आरोपी पक्ष पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये का चेक भी दे चुका है। आरोप है कि इससे पूर्व शिकायत करने पर पुलिस ने मामूली धारा में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक चंद्र यादव का कहना है कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed