फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth attacked with intent to kill after intruders enter enclosure; case registered against four

Ghaziabad News: घेर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, चार पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with intent to kill after intruders enter enclosure; case registered against four
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव सारा में बीते बुधवार को एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हमलावरों ने युवक पर पिस्टल, तमंचे और लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन


पीड़ित आकाश त्यागी अपने घेर में साथियों उज्ज्वल और तुषार के साथ कांवड़ यात्रा का हिसाब कर रहे थे। तभी गांव निवासी शुभम उर्फ वाटसन, वासु शर्मा, मनीष शर्मा और यश त्यागी हथियारों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि कांवड़ यात्रा के दौरान हुई नोकझोंक की रंजिश में उन्होंने आकाश पर हमला किया। आरोपियों ने पिस्टल और तमंचे से फायरिंग की, जिससे उज्ज्वल और तुषार जान बचाकर भाग गए। हमलावरों ने आकाश त्यागी को घेरकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन



पुलिस कार्रवाई और विवाद की पृष्ठभूमि

आकाश त्यागी के चाचा जनी त्यागी ने निवाड़ी थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। शुभम उर्फ वाटसन, वासु शर्मा, मनीष शर्मा और यश त्यागी के खिलाफ जबरन घर में घुसकर जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed