फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth attacked while trying to intervene in a children's quarrel.

Ghaziabad News: बच्चों के झगड़े में बीच बचाओ करने गए युवक पर हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked while trying to intervene in a children's quarrel.
मसूरी। वेव सिटी क्षेत्र कॉलोनी में बच्चों के विवाद में बीच-बचाव करने गए युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। सिर में चोट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर 4 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उस्मान कॉलोनी निवासी सलमान ने बताया कि चार जून रात आठ बजे वह अपने घर पर एसी लगवा रहा था, इसी दौरान घर के बाहर अचानक शोर-शराबा होने लगा। जब सलमान ने बाहर जाकर देखा, तो वहां बच्चों के बीच झगड़ा हो रहा था। सलमान ने बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने और बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उग्र हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि पड़ोस के शमशू, फुरकान, शौकीन व राहुल निवासी उस्मान कॉलोनी डासना ने एक राय होकर अचानक सलमान को घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। धारदार हथियार से किए गए इस वार के कारण सलमान के सिर पर गम्भीर चोट आई, वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर बेहोश होकर गिर पड़ा। उन्हें तुरन्त नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर में 17 टांके आए हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद गाली-गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed