{"_id":"6adbc19b0005e44e63038879","slug":"youth-abducted-and-subjected-to-a-life-threatening-attack-scorpio-overturns-after-colliding-with-two-vehicles-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1006966-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवक को अगवा कर जानलेवा हमला, दो वाहनों को टक्कर मार पलटी स्कार्पियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवक को अगवा कर जानलेवा हमला, दो वाहनों को टक्कर मार पलटी स्कार्पियो
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को स्कार्पियो सवार युवकों पर एक युवक को अगवा कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। आरोप है कि बदमाशों ने युवक को जबरन गाड़ी में खींचा, चाकू से डराया और फिर गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों की स्कार्पियो दो वाहनों से टकराकर पलट गई। इसके बाद आरोपी सनरूफ तोड़कर मौके से भाग गए।
एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि रजापुर निवासी रजत कुमार के अनुसार 20 अक्तूबर को सुबह करीब 11:30 बजे वह स्कूटी से दशहरे का सामान लेने बाजार जा रहे थे। पीएनबी बैंक के पास पार्क के निकट एक काली स्कार्पियो उनके सामने आकर रुकी। गाड़ी में लक्की, सूर्या, विकास समेत पांच युवक सवार थे। तीन युवक नीचे उतरे और लोहे के डंडे से रजत पर हमला कर दिया।
आरोप है कि बदमाशों ने रजत को जबरन स्कार्पियो में खींच लिया और गर्दन पर चाकू लगा दिया। जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान आसपास के लोगों को आता देख रजत बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। बदमाशों ने स्कार्पियो से उसे कुचलने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी एक अन्य वाहन से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद सभी आरोपी गाड़ी की सनरूफ तोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्कार्पियो मौके पर ही पड़ी मिली, जिसे पुलिस ने क्रेन से कविनगर थाने भिजवाया।
रजत ने बताया कि घटना के बाद से वह और उसका परिवार दहशत में है। आशंका है कि आरोपी दोबारा हमला कर सकते हैं। एसीपी ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे से परिचित हैं और पहले भी कहासुनी हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।