फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young woman creates a ruckus in the emergency ward; attempts to attack doctors with a knife.

Ghaziabad News: इमरजेंसी में युवती का हंगामा, डॉक्टरों पर चाकू से हमले के प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Young woman creates a ruckus in the emergency ward; attempts to attack doctors with a knife.
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीपी जांच कराने पहुंची एक युवती ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि युवती ने उग्र होकर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया और इमरजेंसी कक्ष में रखे दस्तावेज इधर-उधर फेंक दिए। घटना के चलते करीब एक घंटे तक अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था प्रभावित रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर स्थिति नियंत्रित की।
विज्ञापन


अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि साहिबाबाद के राजबाग कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय निधि सिंह बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे एमएमजी अस्पताल पहुंची थी। बताया गया कि वह रक्तचाप (बीपी) जांच कराने के लिए इमरजेंसी में आई थीं, लेकिन उस समय बीपी मशीन पर महिला स्टाफ उपलब्ध नहीं थी। इसी दौरान युवती अचानक उत्तेजित हो गई और इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मुकेश और डॉ. शेखर के साथ अभद्र व्यवहार करने लगी। आरोप है कि उसने चाकू निकालकर डॉक्टरों की ओर हमला करने की कोशिश की। हंगामे के दौरान युवती ने डॉक्टरों की मेज पर रखे महत्वपूर्ण कागजात फेंक दिए और डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर असामान्य व्यवहार करने लगी। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। सीएमएस ने घटना को गंभीर बताते हुए अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता जताई है। वहीं पुलिस ने बताया कि युवती के पिता वीर बहादुर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित है। उसका इलाज दिल्ली स्थित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान इबहास में चल रहा है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed