{"_id":"6958cbc04efbd7ba42086b63","slug":"young-men-celebrating-the-new-year-attacked-the-landlord-couple-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: नए साल की पार्टी कर रहे युवकों ने मकान मालिक दंपत्ती पर किया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: नए साल की पार्टी कर रहे युवकों ने मकान मालिक दंपत्ती पर किया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 03 Jan 2026 01:26 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:26 PM IST
सार
मकान मालिक हितेश शर्मा का आरोप है शोर कम करने की बात कहने पर आरोपियों ने हमला कर दिया, बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी और बेटे से भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के सुशांत एक्वापोलिस एरिया में न्यू ईयर पार्टी के दौरान शोर मचाने से मना करने पर युवकों ने मकान मालिक दंपत्ती पर हमला कर दिया। विरोध करने पर कार में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
मकान मालिक हितेश शर्मा का आरोप है शोर कम करने की बात कहने पर आरोपियों ने हमला कर दिया, बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी और बेटे से भी मारपीट की गई। किराएदार आरोपियों ने मकान मालिक की पिटाई कर हाथ की अंगुली भी तोड़ दी।
विज्ञापन
घायल हितेश शर्मा ने किराएदार दंपती सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी वेव सिटी ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन