फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man's hand was broken when he stopped DJ after horse ride

Ghaziabad News: घुड़चढ़ी के बाद डीजे बंद करने पर युवक का हाथ तोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Young man's hand was broken when he stopped DJ after horse ride
साहिबाबाद। अर्थला में घुड़चढ़ी के बाद डीजे बंद करने पर बरातियों ने डीजे स्टाफ से अभद्रता की। इसका विरोध करने पर स्टाफ को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना में डीजे गाड़ी चालक का हाथ टूट गया। चालक ने साहिबाबाद थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद व अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

संजय कॉलोनी निवासी आजाद ने बताया कि वह स्टाफ के साथ रविवार को डीजे लेकर अर्थला बालाजी विहार गए थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे बालाजी विहार से घुडचढ़ी शुरू हुई। करीब डेढ़ बजे जीटी रोड पर जाकर घुड़चढ़ी समाप्त हो गई, उसके बाद भी कुछ बरातियों ने डीजे बजाने की जिद की इस वजह से डीजे बजता रहा। इस बात पर मुकेश और आजाद गाड़ी से कुछ दूरी जाकर सड़क किनारे छांव में खड़े हो गए। कुछ देर बाद बरातियों ने डीजे बजा रहे आकाश से अभद्रता करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

मुकेश और आजाद ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया। आरोप है कि बरातियों ने तीनों की पिटाई शुरू कर दी। मुकेश और आकाश तो मौके से भाग गए, लेकिन बरातियों ने आजाद को जमकर पीटा। डंडे से पिटाई करने के कारण आजाद का दाहिना हाथ टूट गया। उसके पैर व शरीर के अन्य हिस्से पर भी चोटें आईं। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि अकरम निवासी बालाजी विहार व बररु, तारिक, सारिक, गुलफाम निवासी अज्ञात और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed