फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young Man sprung up Six Feet Air Due to Hits of car in ghaziabad

दिल दहला देने वाला हादसा: कार की टक्कर से हवा में छह फीट उछला युवक, दूर तक घिसटती गई बाइक

Sat, 23 Apr 2022 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 Apr 2022 09:13 AM IST
सार

गाजियाबाद में एनएच-9 पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक करीब छह फुट ऊपर हवा में उछल और कार पर गिर गया। हादसे में बाइक काफी दूरी तक कार की टक्कर से घिसट गई । 

विज्ञापन
Young Man sprung up Six Feet Air Due to Hits of car in ghaziabad
कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में नेशनल हाइवे-9 पर वेव सिटी के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक करीब छह फुट ऊपर हवा में उछल गया और कार के ऊपर से होते हुए सड़क पर गिर गया। युवक गंभीर रूप घायल हो गया, जिसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल का आईसीयू में उपचार चल रहा है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


मसूरी के गांव बयाना निवासी अरुण त्यागी खेती करते हैं। शुक्रवार दोपहर वेव सिटी के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक काफी दूरी तक कार की टक्कर से घिसट गई और अरुण उछलकर सड़क पर दूर जाकर गिरे। 
विज्ञापन


कार सवार ने रुककर गंभीर हालत में बाइक सवार को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईंट से भरे ट्रक और अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत
लोनी में ट्रॉनिका सिटी में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग और आवास विकास परिषद के पास वाहनों की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई व एक युवक घायल हो गया। लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी निवासी शाहनवाज (24) ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र की निजी फैक्टरी में काम करता था। 

काम खत्म कर वह साथी कर्मचारी के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। सादकपुर गांव के घोड़ा गेट के पास पीछे से आ रहे ईंट से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। शाहनवाज की ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। लोगों की भीड़ एकत्रित होती देख चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। 

लोगों ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए। वहीं, आवास विकास परिषद के पास शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार खेकड़ा बागपत निवासी मेहताब (25) की मौत हो गई। थाना प्रभारी अरविंद पाठक का कहना है कि ट्रक को कब्जे लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed