फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man shot dead due to old rivalry in Deendayalpuri

Ghaziabad News: दीनदयालपुरी में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Young man shot dead due to old rivalry in Deendayalpuri
गाजियाबाद। नंदग्राम की दीनदयालपुरी में बुधवार की रात करीब नौ बजे चंचल कुमार (34) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह घर के बाहर टहल रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ लोग बाइक पर आए। उन्होंने चंचल को देखते ही गोली मार दी। इसके बाद तमंचा और पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी तलाश करने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में हत्या की वजह पुरानी रंजिश होना सामने आई है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चंचल कुमार रात का खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। वह घर से 100 मीटर दूर पहुंचे थे कि बाइक पर तीन युवक आ गए।
विज्ञापन

तीनों ने चंचल को घेर लिया और तेज आवाज में बोलने लगे। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उन्होंने गोली चला दी। एक गोली उनके सीने पर मारी गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा, सिहानी गेट और विजयनगर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित परिजनों से पूछताछ कर आरोपियों के घर दबिश दी। हालांकि घर पर आरोपी के परिजनों में से केवल महिलाएं मिली।
एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि डेढ़ साल पहले मृतक चंचल के छोटे भाई कुलदीप ने नई बस्ती निवासी गौरव को गोली मार दी थी। गौरव की बमुश्किल जान बची थी। इसके बाद से दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही है। लोगों ने बताया है कि इसी रंजिश में यह वारदात की गई है। चंचल अपने भाई कुलदीप को जेल से छुड़ाने के लिए पैरवी कर रहे थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से वह निशाने पर आ गए और उनकी हत्या कर दी गई।




आरोपी पर दर्ज हैं पांच मुकदमे
एसीपी ने बताया कि चंचल के भाई प्रशांत उर्फ जानी ने गौरव निवासी नई बस्ती और प्रिंस निवासी राजनगर एक्सटेंशन और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। केस दर्ज किया जा रहा है। गौरव के खिलाफ पांच केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, गांजा तस्करी और जानलेवा हमला शामिल हैं। चंचल के छोटे भाई कुलदीप के खिलाफ 14 केस दर्ज हैं। वह डेढ़ साल से डासना जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed