{"_id":"6aa9aeb7f91ece2a770b2441","slug":"young-man-returns-to-the-fold-in-loni-alauddin-becomes-akhilesh-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24062-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 17 वर्षीय किशोरी और 13 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 17 वर्षीय किशोरी और 13 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
विज्ञापन
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन जोन के दो थाना क्षेत्रों से एक 17 वर्षीय किशोरी और एक 13 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
इंदिरापुरम की एक महिला ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी सोमवार सुबह घर पर थी। दोपहर में काम से लौटने पर बेटी घर पर नहीं मिली। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि रोहित नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। इसी तरह टीला मोड़ थाना क्षेत्र से भी एक 13 वर्षीय किशोर 13 सितंबर को घर से गायब हो गया। किशोर की मां ने भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर बच्चों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो