{"_id":"65f88f5f291caaa0ad093214","slug":"young-man-reached-namo-bharat-track-by-dodging-security-personnel-train-stopped-for-20-minutes-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-335197-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर नमो भारत के ट्रैक पर पहुंचा युवक, 20 मिनट रुकी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर नमो भारत के ट्रैक पर पहुंचा युवक, 20 मिनट रुकी रही ट्रेन
विज्ञापन
गाजियाबाद। देश के पहले और हाई सिक्योरिटी वाले आरआरटीएस कॉरिडोर की सुरक्षा में सोमवार को एक युवक ने सेंध लगा दी। कबाड़ बीनने वाला युवक कड़ी सुरक्षा के बीच से होते हुए गुलधर स्टेशन के पाास नमो भारत ट्रेन के ट्रैक पर पहुंच गया। पीछे से आई ट्रेन के लोको पायलट ने युवक को देखा तो ट्रेन रोककर कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक ट्रेन रुकी रही।
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर की सुरक्षा एसएसएफ को सौंपी हुई है। प्रत्येक स्टेशन पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। यह एलिवेटेड ट्रैक सड़क से करीब 50 फुट ऊंचाई पर बना हुआ है, ऐसे में स्टेशन से होकर ही इस पर पहुंचा जा सकता है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे युवक गुलधर स्टेशन पर बने इमरजेंसी गेट से चढ़कर ऊपर ट्रैक पर पहुंच गया। वह ट्रैक पर घूम रहा था। इस ट्रैक पर ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की वजह से युवक दुर्घटना का कारण बन सकता था, लेकिन लोको पायलट ने उसे दूर से देखते ही ट्रेन को रोक लिया और नमो भारत के कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और मधुबन-बापूधाम थाने की पुलिस को सूचना दी। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह ट्रैक पर ही आगे भागने लगा। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से युवक को पकड़कर नीचे उतारा गया। करीब 20 मिनट बाद ट्रेन आगे रवाना हो सकी।
-- --
कूड़ा बीनने ट्रैक पर पहुंचा था युवक
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि युवक की पहचान अरविंद कुमार (30) निवासी गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह गाजियाबाद में झुग्गी में रहता है और कूड़ा बीनने का काम करता है। कूड़ा बीनने के लिए ही वह ऊपर ट्रैक पर पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ गुलधर स्टेशन के कंट्रोलर ने मधुबन-बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रेलवे मेट्रो अधिनियम के तहत उस पर कार्रवाई की जाएगी।