फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man on a scooter injured after being hit by a speeding car; suffers shoulder fracture.

Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक घायल, कंधे में हुआ फ्रैक्चर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Young man on a scooter injured after being hit by a speeding car; suffers shoulder fracture.
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गढ़ी कटैया मोड़ के पास 24 सितंबर को तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित के पिता तिलक राज चूटानी ने अंकुर विहार थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित अर्जुन नगर की ई बस्ती निवासी तिलक राज चूटानी का बेटा दीपांशु चूटानी 24 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे दिल्ली-देहरादून मार्ग पर गढ़ी कटैया मोड़ के पास से स्कूटी से जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई छोटी कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दीपांशु के सिर में चोट आई और कंधे में फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे एंबुलेंस से जीटीबी अस्पताल, शाहदरा भेजा गया, जहां सिर में टांके लगाए गए। इसके बाद उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाएं कंधे का ऑपरेशन कर रॉड डाली गई। युवक के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद इस मामले में पिता ने दो अक्तूबर को अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसीपी अंकुर विहार का कहना है कि मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर अज्ञात वाहन चालक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed