{"_id":"67c6048cfd95cc2d010466e9","slug":"young-man-murdered-by-stabbing-him-six-times-on-the-chest-with-a-knife-three-arrested-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1017-585402-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चाकू से सीने पर छह वार कर युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चाकू से सीने पर छह वार कर युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
ऑटो चालक शिवम का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र के मोहल्ला बागूवाला में रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे शिवम उर्फ छोटू (25) की हत्या कर दी गई। उस पर चाकू से छह वार किए गए। हत्या के आरोप में पुलिस ने मनीष, गौतम और रंजीत जाटव को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि तीनों के साथ शिवम का रुपयों के लेन-देन पर झगड़ा हुआ था। इसलिए, साजिश के तहत उसे फोन पर बुलाया गया और हत्या कर दी गई।
शिवम मूल रूप से फिरोजाबाद के मोहल्ला डोरसा नारकी के निवासी थे। वह गाजियाबाद के भीमनगर में रह रहे थे और गुरुग्राम में शराब की दुकान पर काम करते थे। भीमनगर के ही रहने वाले मनीष उर्फ पुच्ची ने उन्हें फोन करके बुलाया था। पुच्ची ने कहा था कि उनकी भाभी के साथ उनके भाई सोनू ने मारपीट कर दी है।
घटना की एफआईआर शिवम के भाई अंकित ने दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि मनीष ने साजिश के तहत फोन करके शिवम को बागूवाला में बुलाया था। गौतम और रंजीत मनीष के दोस्त हैं। तीनों चाकू लेकर खड़े थे। बागूवाला में ही तीनों ने शिवम पर चाकू से छह वार किए। उन्हें मरा समझकर तीनों भाग गए। आसपास के लोगों ने भाई को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने मृत बताया।
विज्ञापन
आरोपी ने कहा, हत्या की वजह कुछ और ठीक से जांच करे पुलिस
आरोपी मनीष उर्फ पुच्ची ने हत्या की वजह कुछ और ही बताई है। उसने पुलिस से कहा कि मामला पैसे के लेन-देन का नहीं है। पुलिस को ठीक से जांच करनी चाहिए। तभी सच्चाई सामने आएगी। उसका कहना है कि शिवम को उसने अपने भाई सोनू को समझाने के लिए बुलाया था। सोनू ने उसकी भाभी यानी अपनी पत्नी को पीट दिया था। भाभी की पिटाई से गुस्से में आकर उसने सोनू को पीट दिया। पिटाई में शिवम ने साथ दिया था।
पिटाई से गुस्साए सोनू ने अपने साले गौतम जाटव को बुला लिया। गौतम अपने साथ दोस्त रंजीत को लेकर पहुंचा। मनीष ने बताया कि वह बागूवाला में सड़क पर शराब पी रहा था। शिवम साथ में था। तभी वे दोनों आ गए। वे उसे पीटने लगे। शिवम ने पिटाई का विरोध किया। इस पर उन दोनों ने पेचकस से छह वार करके शिवम की हत्या कर दी और भाग गए। इस पर दोनों ने पुच्ची को छोड़ शिवम को पीटना शुरू कर दिया। दोनों पेचकस लेकर आए थे। उन्होंने पेचकस से ही शिवम पर वार किए। मरणासन्न होने पर दोनों भाग निकले। मनीष और अन्य लोग शिवम को निजी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
एफआईआर में तीन लोग नामजद कराए गए हैं। तीनों की हत्या में भूमिका मिली है। प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच में नए तथ्य सामने आएंगे, तो उनके आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी - पूनम मिश्रा, एसीपी नंदग्राम