फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man misbehaved with two girls in middle of road In Ghaziabad s Sanjay Nagar

दो बहनों को बीच रास्ते रोककर बोला युवक: भाई को समझा लें, मेरी मुखबिरी न करें, लड़कियों की मां गई तो दीं गाली

Tue, 11 Apr 2023 08:28 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 11 Apr 2023 08:28 PM IST
सार

युवतियों के पिता रामकुमार गौड़ का कहना है कि बेटियों ने विरोध किया तो आरोपी बहस करने लगा। शोर सुनकर उनकी पत्नी भी वहां पहुंची तो आरोपी ने उनसे भी गाली देकर बात की।

विज्ञापन
Young man misbehaved with two girls in middle of road In Ghaziabad s Sanjay Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के संजय नगर में मंदिर से घर लौट रहीं दो बहनों को युवक ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें और उनके भाई को जान से मारने की धमकी दी। युवतियों के पिता रामकुमार गौड़ ने धमकी देने वाले आरोपी शोभित के खिलाफ मधुबन-बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

रामकुमार गौड़ का कहना है कि उनकी दो बेटियां आठ अप्रैल की रात करीब नौ बजे कालीबाड़ी मंदिर से घर लौट रहीं थीं। जैसे ही वह घर के पास पहुंचीं तो ए-ब्लॉक में रहने वाला शोभित पहले से ही बाइक लिए खड़ा था। उसने दोनों बहनों को रोका और गाली देते हुए बोला कि तेरा भाई ऋषभ कहां है। उसको समझा लेना कि मेरी मुखबिरी न करें। ऐसा किया तो उसके साथ अच्छा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामकुमार गौड़ का कहना है कि बेटियों ने विरोध किया तो आरोपी बहस करने लगा। शोर सुनकर उनकी पत्नी भी वहां पहुंची तो आरोपी ने उनसे भी गाली देकर बात की। वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed