{"_id":"684c2a6412045dd06f0fb52c","slug":"young-man-lost-his-life-contact-with-electric-current-in-pahasu-2025-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: करंट लगने से युवक की गई जान, गांव में पसरा मातम; पुलिस को बिना बताए किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: करंट लगने से युवक की गई जान, गांव में पसरा मातम; पुलिस को बिना बताए किया अंतिम संस्कार
Fri, 13 Jun 2025 07:11 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पहासू (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, पहासू (बुलंदशहर)
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 13 Jun 2025 07:11 PM IST
सार
बुलंदशहर के पहासू में करंट की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो परिवार ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
घर में युवक की मौत से पसरा मातम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्र के गांव कुवंरपुर में घर में लगे सबमर्सिबल पंब का तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
वहीं घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। कुवंरपुर निवासी अमित ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उनका छोटा भाई गवेंद्र उर्फ गब्बर (25) घर में पानी भरने के लिए वह सबमर्सिबल पंप का तार जोड़ रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान नंगे तार छू जाने से बिजली के करंट की चपेट में आ गए। तभी वहां मौजूद परिजनों ने बिजली के तार को दूर से हटाया और घायल गवेंद्र को चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद घर व आस-पड़ोस में मातम पसर गया। इसके बाद परिजनों ने मृतक गवेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।