{"_id":"66b6b74bf67eb69e1b00c929","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103621-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फंदा लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फंदा लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
मुरादनगर। बसंतपुर सैंथली गांव में बृहस्पतिवार की रात फंदा लगाकर एक युवक ने जान दे दी। बताया गया है कि युवक अवसाद में चल रहा था।
मूलरूप से जनपद शाहजहांपुर निवासी करन (26) पुत्र भगवानदास मुरादनगर के बसंतपुर सैंथली गांव में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था। वह एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि करन ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को अस्पताल से मिले मीमो के आधार पर मामले की जानकारी हुई। बताया गया है कि करन काम पर न जाकर घर पर ही लगातार शराब पी रहा था। वह अवसाद में चल रहा था।