फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   young man cleaning his house died after being hit by 11 KVA line

UP: मौत का कौन जिम्मेदार?, घर की सफाई कर रहा युवक हाईटेंशन की चपेट में आया, पिता भी झुलसे; ऐसे गई जान

Mon, 06 Oct 2025 03:21 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 03:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां घर की सफाई के दौरान एक युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man cleaning his house died after being hit by  11 KVA line
युवक की 11 केवीए लाइन की चपेट में आने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में सोमवार सुबह घर की सफाई कर रहे एक 31 वर्षीय युवक की 11 केवीए (11000 केवीए) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बेटे को बचाने के प्रयास में पिता भी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

इंद्रा कॉलोनी ऊषा परिहर वाली गली निवासी पुष्पराज सिंह ने बताया कि उनका 31 वर्षीय बेटा अतुल चौधरी सोमवार सुबह करीब सात बजे घर में सफाई कर रहा था। परिजनों ने बताया कि सफाई के दौरान जब अतुल पर्दे की पाइप को साफ कर रहा था, तो वह पाइप अनजाने में छज्जे के बाहर से गुजर रही 11 केवीए की हाईटेंशन लाइन से छू गई। पाइप छूते ही अतुल भयंकर करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को करंट लगते देख उसके पिता पुष्पराज सिंह ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया, जिसमें वह भी झुलस गए। आनन-फानन में परिजन अतुल को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से पूरे परिवार में मातम छा गया है। अतुल के चाचा भूपेंद्र ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घर के बाहर से गुजर रही इस खतरनाक 11 केवीए की लाइन को शिफ्ट कराने के लिए उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को लिखित में पत्र दिया था। 

विज्ञापन

बावजूद इसके, अधिकारियों ने उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं की और न ही लाइन को शिफ्ट किया। इसी लापरवाही का नतीजा है कि आज उनके घर के चिराग की जान चली गई। मृतक के पीड़ित परिजनों ने अब लापरवाह बिजली अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की अपील की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed