फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man cheated of Rs 2.10 lakh by pretending to earn money

Ghaziabad News: कमाई झांसा देकर युवक से 2.10 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 2.10 lakh by pretending to earn money
गाजियाबाद। टास्क पूरा करके कमाई होने के लालच में सेंट्रल मार्केट के सुनील कुमार ने 2.10 लाख रुपये गवां दिए। ठगों ने विश्वास जीतने के लिए पहले एक टास्क पूरा कराया फिर सुनील कुमार के खाते में 150 रुपये भी भेजे। मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने बताया कि जनवरी में उनके वाटसएप पर मैसेज आया था। उसमें पार्ट टाइम काम करने की बात लिखी थी। उसपर भरोसा करके उन्होंने लिंक खोला। इसके बाद उनको ठगों ने कुछ ग्रुपों में जोड़ दिया। संपर्क में आए लोगों ने कहा कि वह एक टास्क पूरा करने के 150 रुपये देते हैं। उन्होंने एक टास्क को पूरा किया तो उनकाे 150 रुपये खाते में मिल गए।
विज्ञापन

दूसरा टास्क पूरा किया तो उनकाे 1400 मिले। फिर ठगों ने प्रस्ताव दिया कि यदि उन्होंने इसमें कुछ पैसा निवेश करके टास्क पूरा किया तो कमाई चार गुना बढ़ जाएगी। इस बात को मानकर उन्होंने 15 हजार रुपये दिए गए खाते में भेजे। फिर चार बार में कुल 2.10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपी उनसे और पैसा भेजने को कह रहे थे, लेकिन उनके पास और पैसे का इंतजाम नहीं था। जब ठगों को लगा कि और पैसा उनको मिलने वाला नहीं है तो उन्होंने उनको ग्रुप से निकाल दिया। इस बारे में एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि खाता नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed