फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man attacked with knife

Ghaziabad News: युवक पर किया चाकू से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked with knife
मसूरी। रफीकाबाद रेलवे फाटक के पास बच्चों को पीट रहे आरोपी का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में घायल के भाई ने आरोपी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मसूरी क्षेत्र के कल्लूगढ़ी निवासी शाहनवाज ने बताया कि उसका भाई जिशान शनिवार की रात 10 बजे गोविंदपुरम से दूध सप्लाई करके अपने घर कल्लूगढ़ी जा रहा था। आरोप है जब वह रफीकाबाद रेलवे फाटक पर पहुंचा तो नौशेर निवासी सिकरोड़ा मसूरी कुछ बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। जिशान ने उन बच्चों को नोशेर से बचाया तो नौशेर ने उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी और जेब में रखे चाकू को निकालकर उसके भाई के सीने पर जान से मारने की नियत से कई वार कर दिए। वह इसमें लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। आरोपी नौशेर मौका पाकर वहां से भाग गया। वहां मौजूद लोगों ने उसके घायल भाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में भर्ती कराया और घरवालों व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

शाहनवाज ने बताया कि उसके भाई को चिकित्सकों ने एमएमजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के भाई शाहनवाज ने आरोपी नौशेर पुत्र सलीम निवासी सिकरोड़ा मसूरी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि नौशेर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) व 115(2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed