{"_id":"6670be72298c393e480f5af4","slug":"young-man-attacked-with-knife-for-protesting-against-abusive-language-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-109658-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के नसीब विहार कॉलोनी में मामा के घर आए युवक पर दबंग पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से घायल युवक ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नसीब विहार कॉलोनी में यूनिक परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मामा कमरपाल के घर किसी काम से जा रहे थे। मामा का घर उनके घर से एक गली पीछे है। वह अपने मामा के घर के बाहर खडे होकर गेट की कुंडी खटखटा रहे थे। इस दौरान मामा के घर के सामने रहने वाला माजिद आया और उनके साथ गाली गलौज करने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उन पर चाकू से हमला कर दिया। यूनिक के गर्दन व कुल्हे पर चाकू लगे हैं। यूनिक ने पुलिस को रविवार को तहरीर दी है। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में माजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।