फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man attacked wife for not giving money In Ghaziabad

रात में पति बना हैवान: पत्नी ने बात को किया अनसुना तो हमलावर हुआ युवक, सिर में ईंट मारकर हुआ फरार

Wed, 14 Aug 2024 09:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 14 Aug 2024 09:33 PM IST
सार

आरोपी का खून से सना एक लोअर मौके से मिला है। एक ईंट खून से सनी पड़ी मिली है। घायल महिला के भाई आदिल ने अपने बहनोई के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
Young man attacked wife for not giving money In Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत गांव कुशलिया सुसराल में रह रहे पति ने रुपये ने देने पर सोती हुई पत्नी के सिर में ईंट व किसी वस्तु से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर पर कपड़ा ढककर पत्नी को बेहोशी की हालत में छोड़कर कहीं चला गया। सुबह बच्चों ने उठकर देखा तो उनकी मां खून से लतपथ बेहोश पड़ी थी, जिसकी सूचना बच्चों ने अपने मामा को दी। मामा ने अपनी घायल बहन को डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसे जिला संयुक्त अस्पताल से दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया। पीड़िता के भाई ने अपने बहनोई के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मसूरी क्षेत्रांतर्गत गांव कुशलिया निवासी आदिल पुत्र साबिर अली ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बहन चांदनी 35 का विवाह डासना निवासी चांद 37 के साथ 18 वर्ष पूर्व हुआ था। डासना का घर उसके बहनोई ने बेच दिया और किराये के मकान में रहने लगा। गाजियाबाद में गाड़ियों की कमानी का काम करता था। सुसराल वालों ने चांद को कुशलिया बुलाकर अपने पास रहने के लिए जगह दे दी। आरोप है कि आये दिन पति पत्नी में अक्सर विवाद रहता था। वहीं सोमवार की शाम चांदनी और पति चांद में पैसों को लेकर झगड़ा हुआ, जबकि जिन रुपयों को वह मांग रहा था वे उसके भाई अल्ताफ के रखे थे तो चांदनी ने वे रुपये उसे नहीं दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चांदनी के घर वालों को पता चला तो दोनों पति-पत्नी को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। इसी बात को लेकर मंगलवार सुबह सवेरे इनके बच्चे जब उठे तो उनकी मां के मुंह पर कपड़ा ढका हुआ था और खून बह रहा था। लेकिन इनका पिता चांद वहां से गायब था। बच्चों ने अपने ननिहाल में अपने नाना और मामा से बताया तो उन्होंने आकर देखा। वे उसे तुरंत डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन वहां चिकित्सक ने प्रथम उपचार के बाद घायल को जिला संयुक्त अस्पताल भेज दिया। जहां से उसे गंभीर अवस्था में जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति ज्यादा खून निकलने से गंभीर बताई जा रही है। चांदनी के भाई आदिल ने बताया कि उसका बहनोई चांद संदूक में रखे भाई के 20 हजार रुपये और एक मोबाइल भी लेकर चला गया।

विज्ञापन

उसका खून से सना एक लोअर जो वह वहीं उतारकर छोड़ गया। एक ईंट खून से सनी पड़ी मिली। घायल चांदनी के भाई आदिल ने अपने बहनोई चांद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता के भाई आदिल पुत्र साबिर निवासी कुशलिया की तहरीर के आधार पर चांद निवासी कुशलिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने चांद के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पति ने अपनी पत्नी के सिर में चोट मारकर गंभीर घायल कर दिया है और वहां से चला गया है। पुलिस ने चांद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और संभावित  ठिकानो पर दबिश देकर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed