{"_id":"665a55f4aeabe32eee0aa724","slug":"young-man-accused-his-friends-of-doing-illegal-transactions-in-his-bank-account-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102993-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवक ने दोस्तों पर लगाया बैंक खाते में अवैध लेनदेन करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवक ने दोस्तों पर लगाया बैंक खाते में अवैध लेनदेन करने का आरोप
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गांव फफराना निवासी युवक ने दोस्तों पर अपने बैंक खाते में अवैध लेनदेन करने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि दोस्तों ने एक बैंक में उसका खाता खुलवाया और उसमें लाखों रुपये का लेनदेन किया। बैंक ने मामला संदिग्ध लगने पर खाता सीज कर दिया। युवक ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
फफराना निवासी क्रिश ने बताया कि बीती सात जनवरी को उसके दोस्तों ने उसके नाम पर ऑनलाइन बैंक खाता खुलवाया था। दोस्त क्रिश के खाते को खुद ही ऑपरेट कर रहे थे। क्रिश का आरोप है कि दोस्तों ने मेरठ से लगभग 30 लाख रुपये का लेनदेन किया। बैंक ने उसका खाता सीज कर दिया। क्रिश को शक है की उसके खाते से गलत काम गया है। उसने पुलिस से जांच की मांग की है। एसीपी का कहना है कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।