फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   You will get marks in national through online test

ऑनलाइन टेस्ट के जरिए मिलेंगे सैशनल में अंक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
You will get marks in national through online test
एकेटीयू - फोटो : AMAR UJALA
- एकेटीयू से जुड़े महानगर के इंजीनियरिंग कॉलेजों मैं लगातार जारी हैं ऑनलाइन क्लासेस व सैशनल टेस्ट - जून में प्रस्तावित हैं सम-सेमेस्टर परीक्षाएं माय सिटी रिपोर्टर गाजियाबादl लॉकडाउन का तीसरा चरण सोमवार को शुरू हो गयाl एकेटीयू से जुड़े महानगर के इंजीनियरिंग और प्रबंधन संस्थानों में लगातार ऑनलाइन क्लासेस संचालित की जा रही हैंl लॉकडाउन बढ़ने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेजों की ओर से विद्यार्थियों के ऑनलाइन सैशनल टेस्ट आयोजित किए जा रहे हैंl अधिकांश कॉलेजों ने पहले और दूसरे ऑनलाइन सैशनल के टेस्ट आयोजित कर विद्यार्थियों को अंक प्रदान किए हैंl वहीं कई इंजीनियरिंग कॉलेज फाइनल सैशनल टेस्ट कराने को लेकर असमंजस की स्थिति में हैl कई कॉलेज लॉकडाउन खत्म होने के बाद ऑफलाइन फाइनल सैशनल टेस्ट लेने पर मंथन कर रहे हैंl वहीं कई कॉलेज विश्वविद्यालय की ओर से सैशनल की बाबत गाइडलाइन आने का इंतजार कर रहे हैंl महानगर के ज्यादातर कॉलेजों ने ऑनलाइन सेक्शनल टेस्ट आयोजित कर लिए हैंl ऑनलाइन सैशनल टेस्ट की कॉपियों को जांचने का काम भी तमाम कॉलेजों में पूरा होने के साथ कुछ में अभी चल रहा हैl अगर सरकार की ओर से 17 मई के बाद भी शैक्षिक संस्थानों को राहत नहीं दी जाती है, तो इस बार इंजीनियरिंग कॉलेजों को फाइनल सेशनल टेस्ट ऑनलाइन कराने होंगेl दूसरी ओर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम लॉक डाउन हटने के बाद ही जारी होने की संभावना हैl विश्वविद्यालय की ओर से जून माह के आखिर या फिर जुलाई माह में सम-सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित कराई जा सकती हैंl विश्वविद्यालय की ओर से सम-सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय कोरोना वायरस की स्थिति का आंकलन करने और प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के तहत ही किया जाएगाl हाईटेक इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ धीरज गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन के मद्देनजर विद्यार्थियों के ऑनलाइन सैशनल टेस्ट आयोजित कराए जा रहे हैंl --
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed