फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   You will get a chance to breathe clean air with a laser show.

Ghaziabad News: लेजर शो के साथ स्वच्छ हवा में सांस लेने का मिलेगा माैका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
You will get a chance to breathe clean air with a laser show.
गाजियाबाद। सिटी फॉरेस्ट में आने वाले दिनों में लोग लेजर शो का मजा ले पाएंगे। इसके लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की तरफ से तैयारी शुरू कर दी है। इसमें रिक्वेस्ट फाॅर प्रपोजल मांगा गया है। इसमें जनवरी के महीने में आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। सचिव राजेश सिंह ने बताया कि सिटी फॉरेस्ट एक फिर से लोगों के लिए और बेहतर बनाने के लिए विकसिक करने की योजना तैयार की गई है। प्राथमिक कार्य में आरएफपी आमंत्रित किए गए हैं। इस प्रक्रिया में एजेंसी के फाइनल होने के बाद जनवरी के बाद यह कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


हवा को साफ करने पाैधे लगेंगे

जानकारी के अनुसार हिंडन पास बना यह फाॅरेस्ट 175 एकड़ में फैला हुआ है। गाजियाबाद के लोगों के लिए यह एक प्रमुख पिकनिक स्पाॅट में से एक है। अब प्राधिकरण इसे नए रूप में तैयार करने की प्लानिंग कर रहा है। ओपन थियेटर में लेजर शो के साथ साथ यहां इस प्रकार के पाैधे लगाए जाएंगे जो हवा को साफ करने में मदद करते हैं। इसके लिए प्राधिकरण कई प्रकार के पाैधों के बारे में जानकारी कर रहा है। जिससे यहां कुछ नहीं बल्कि कई प्रकार के पाैधे हों। साथ ही इसे नया रूप देने की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


बटरफ्लाई पार्क होगा विकसित

सिटी फॉरेस्ट में प्राधिकरण नए विकास में बटरफ्लाई पार्क को भी विकसित करेगा। यह पार्क दिल्ली और विभिन्न अन्य स्थानों पर बने इस प्रकार के पार्क की तरह होगा। यहां पूरे परिवार के साथ एक दिन बिताया जा सकेगा। बता दें, यहां वोटिंग की सुविधा पहले से है। इसमें जंगल सफारी को शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed