फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   You will be able to know the live location of the train on RRTS Connect app.

Ghaziabad News: आरआरटीएस कनेक्ट एप पर जान सकेंगे ट्रेन की लाइव लोकेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
You will be able to know the live location of the train on RRTS Connect app.
साहिबाबाद। अब भारतीय रेलवे की तरह यात्री नमो भारत ट्रेन की लाइव लोकेशन के साथ ही लाइव पार्किंग स्टेटस भी एप पर जान सकेंगे। एनसीआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए आरआरटीएस कनेक्ट एप पर ग्राउंड ब्रेकिंग लाइव ट्रेन ट्रैकिंग और लाइव पार्किंग स्टेटस का फीचर लाॅन्च किया है। एनसीआरटीसी के मीडिया प्रभारी ने बताया कि लाइव ट्रेन ट्रैकिंग फीचर यात्रियों को ट्रेन के आगमन की पल-पल जानकारी देगा। इससे उन्हें पता चलता है कि अगली ट्रेन उनके स्टेशन पर कब आएगी। ट्रेन आगमन के समय के अलावा, यह सुविधा अगले स्टेशन के साथ-साथ दूरी और अनुमानित आगमन समय के बारे में भी देगी। इसी तरह स्टेशनों पर लाइव पार्किंग स्टेटस सुविधा भी उपलब्ध कराएगी, जिसमें पार्किंग स्थानों की वर्तमान व्यस्तता देख सकते हैं, जिससे उन्हें अपने वाहनों को कहां पार्क करना है, इस बारे में पहले से ही निर्णय लेने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली से मेरठ तक आरआरटीएस स्टेशनों पर 8,000 से अधिक वाहनों को खड़ी करने की सुविधा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed