फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yeti Narasimhanand, who was on his way to Delhi to protest against the UGC Act, was placed under police arrest

Ghaziabad News: यूजीसी एक्ट के विरोध में दिल्ली जा रहे यति नरसिंहानंद को पुलिस ने किया नजरबंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Yeti Narasimhanand, who was on his way to Delhi to protest against the UGC Act, was placed under police arrest
यति नरसिंहानंद गिरी को रोकते पुलिसकर्मी। स्रोत: स्वयं - फोटो : सांकेतिक
गाजियाबाद। यूजीसी एक्ट का विरोध दिल्ली जा रहे शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। महामंडलेश्वर के साथ डॉ. उदिता त्यागी और अनिल यादव के साथ यूजीसी एक्ट के विरोध में दिल्ली जंतर मंतर पर प्राणदान के लिए आमरण अनशन करने जा रहे थे। उनके साथ उनके शिष्य यति रणसिंहानंद, यति अभयानंद, यति धर्मानंद, मोहित बजरंगी और डॉ. योगेन्द्र योगी भी शामिल थे। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि का कहना है कि भारत के उच्च स्तरीय गुप्तचर विभाग के अधिकारियों में चर्चा है कि यह यूजीसी एक्ट अरब देशों विशेष रूप से संयुक्त अरब अमीरात की योजनाओं का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक इस्लामिक थिंक टैंक का मानना है कि जब तक भारत से ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य डीएनए को नहीं बदला जाएगा तब तक भारत का पूर्ण इस्लामीकरण संभव नहीं है। यही सनातन धर्म की ढाल बन कर खड़े थे अगर यह ढाल हट जाए तो भारत के इस्लामीकरण को कोई नहीं रोक सकता। उनका कहना है इसी बात को ध्यान में रखकर यूजीसी एक्ट लागू करवाया गया है। इसी का विरोध करने जा रहे थे, तभी उनको मंदिर में ही नजरबंद कर लिया गया। उन्होंने इसको अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करार देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी सनातन धर्म को बचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed