फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yeti Narasimhanand Giri was put under house arrest in the temple

Ghaziabad News: यति नरसिंहानंद गिरि को मंदिर में किया नजरबंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Yeti Narasimhanand Giri was put under house arrest in the temple
गाजियाबाद। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने मंदिर में ही नजरबंद कर दिया। यति नरसिंहानंद को दिल्ली स्थित बिड़ला मंदिर में चल रहे अखिल भारत हिंदू महासभा के हिन्दू सम्मेलन में जाना था। यति नरसिंहानंद ने बताया कि उन्हें हिंदू राष्ट्र के विषय मे अपने विचार रखने के लिये मुख्य वक्ता के रूप में बुलाया गया था। इसकी सूचना पुलिस को एक हफ्ते पहले ही दे दी गई थी। सूचना देने से लेकर कार्यक्रम के एक दिन पहले तक पुलिस और प्रशासन ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी। अचानक बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग, संसद भवन के अधिकारियों की एक टीम ने मंदिर में डेरा डाल दिया और दिल्ली जाने से रोक दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने पहले आकर मुझे दिल्ली के कार्यक्रम को रद्द करने के कहा लेकिन मैंने मना कर दिया। उसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल सहित वेव सिटी थानाध्यक्ष बृजेश कुमार कुशवाहा और एसीपी ने महामंडलेशर सहित अन्य संतों को मंदिर में ही नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed