फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yeti Narasimhanand challenges Islamic scholars to debate on Islam

UP: यति नरसिंहानंद ने इस्लामिक विद्वानों को इस्लाम पर शास्त्रार्थ की चुनौती दी; 100 धर्मगुरु उनके समर्थन में

Sun, 03 Nov 2024 04:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 03 Nov 2024 04:21 PM IST
सार

यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि वो शिवशक्ति धाम डासना में सम्पूर्ण विश्व के इस्लामिक विद्वानों को विनम्रता के साथ इस्लाम पर शास्त्रार्थ के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। गैर मुस्लिमों के साथ किया गया व्यवहार आज सारी दुनिया को पता चलना ही चाहिए।

विज्ञापन
Yeti Narasimhanand challenges Islamic scholars to debate on Islam
यति नरसिंहानंद ने की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय में हजरत ख्वाजा गरीबनवाज वेलफेयर एसोसिएशन महाराष्ट्र के सचिव मोहम्मद यूसुफ और उसके एक और साथी के द्वारा दायर की गई जनहित याचिका में सौ सनातनी धर्म गुरु अपना शपथपत्र दाखिल करेंगे। यह बात आज शिवशक्ति धाम डासना में एक प्रेस वार्ता के माध्यम से साधु संतों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रखी। प्रेस वार्ता में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के साथ महेश आहूजा, डॉ. उदिता त्यागी, अनिल यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि वो शिवशक्ति धाम डासना में सम्पूर्ण विश्व के इस्लामिक विद्वानों को विनम्रता के साथ इस्लाम पर शास्त्रार्थ के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। गैर मुस्लिमों के साथ किया गया व्यवहार आज सारी दुनिया को पता चलना ही चाहिए। आज सम्पूर्ण विश्व को पता चलना ही चाहिए कि दुनिया की ज्यादातर बड़ी मस्जिदें दूसरे समुदायों के पूजा उपासना स्थल को तोड़कर बनाई गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो कल ही इलाहाबाद उच्च न्यायालय में उनके विरुद्ध दायर हुई जनहित याचिका पर अपना शपथपत्र भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में बालाजी मंदिर हिंडन विहार के श्रीमहंत मच्छेंद्र पूरी महाराज ने कहा कि यति नरसिंहानंद गिरी महाराज का पक्ष जानने की आवश्यकता है। यदि उनकी बातें सच हैं तो यह बहुत ही भयानक हैं। अगर उनकी बात सच नहीं है तो उन्हें इसका दंड मिलना चाहिए। इसीलिए संत समाज उच्च न्यायालय में हजरत ख्वाजा गरीबनवाज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से डाली गई जनहित याचिका का समर्थन करता है। हम भी सौ संत अपनी ओर से शपथपत्र देकर उच्च न्यायालय से दूध का दूध और पानी का पानी करने का अनुरोध करेंगे। प्रेस वार्ता में श्रीमहंत राघवेंद्र पुरी ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व के लिए इस्लाम की सच्चाई जाना बहुत जरूरी है। इसके लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं को हमारा सहयोग करना चाहिए। संत समाज की ओर से श्रीमहंत राघवेंद्र पुरी, श्रीमहंत मच्छेंद्र पुरी, महंत कमल गिरी, साध्वी आस्था मां तथा अन्य संत उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed